28 Mar 2024, 20:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा को खदेड़ने के लिए तृणमूल को ही वोट देने ममता की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:23AM | Updated Date: Feb 10 2021 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहरामपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आम जनता से भाजपा को हराने के लिए तृणमूल कांग्रेस को ही समर्थन देने की अपील की। बनर्जी ने यहां स्टेडियम ग्राउंड पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पक्ष में अपना वोट बेकार करने के बजाय भाजपा को हराने के लिए तृणमूल को मत देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पश्चिम बंगाल की पार्टी नहीं है। यह गुजरात की पार्टी है। दिल्ली की पार्टी है और उपद्रवी पार्टी भी है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल में कभी पैर नहीं जमा सकेगी और तृणमूल कांग्रेस फिर सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि कुछ मतलबपरस्त नेताओं ने अपनी दागदार छवि को साफ करने के लिए भाजपा की शरण ली है लेकिन तृणमूल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल को कमजोर करने के लिए कई अल्पसंख्यक संघों को रिश्वत दी है लेकिन जनता सब समझती है और वह इसे सहन नहीं करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »