29 Mar 2024, 02:59:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन की 92 कंपनियां भारत में पंजीकृत : अनुराग ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:08AM | Updated Date: Feb 10 2021 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि चीन की 92 कंपनियां देश में पंजीकृत हैं जिनमें से 80 कार्यशील है। ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चीन की 80 कंपनियां सक्रिय रूप से देश में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान घरेलू कंपनियों के हित में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तान की कंपनियों के भारत में निवेश को ऑटोमेटेड रूट से बंद कर दिया गया है। अब ये कंपनियां सरकारी मंजूरी के माध्यम से ही निवेश कर सकती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »