29 Mar 2024, 21:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुलगाम में आतंकवादियों ने किया IED विस्फोट - 3 जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 2:22PM | Updated Date: Jan 27 2021 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को निशाना बनाकर किए गए तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कुलगाम के शमशीपुरा में आतंकवादियों ने आरओपी के मुख्य मार्ग से गुजरने के दौरान आईईडी विस्फोट किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कम से कम तीन जवान घायल हो गए। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी गई। हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान इलाके को घेर लिया। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »