20 Apr 2024, 05:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्‍ली में हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, भारी पुलिसकर्मी तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 12:50PM | Updated Date: Jan 27 2021 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकली गई। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों हिंसा हुई थी। खबरों की माने तो कल हुई हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज किए जा चुके हैं। एफआईआर में कई किसान नेताओं का जिक्र है। दिल्ली पुलिस इस मामले में साज़िश को लेकर भी एफआईआर दर्ज करेगी। इस हिंसा को लेकर जो लोग है उनकी पहचान की जा रही है। खबरों की माने तो इस हिंसा की वजह से 86 पुलिसकर्मी और कई किसान घायल हैं। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कुल 18 घायल किसानों और पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है, जबकि कल शाम करीब 47 घायलों को आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »