29 Mar 2024, 05:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, CM खट्टर बोले - किसी भी कीमत पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 12:08PM | Updated Date: Jan 27 2021 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हाई अलर्ट का आदेश दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य में कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़े नहीं। खट्टर ने यहां राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »