24 Apr 2024, 17:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शिमला दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:17AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 शिमला। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल हिमाचल प्रदेश का दौरा रद्द हो गया है। उन्हें राज्य की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल आयोजित स्वर्ण जयंती राज्यत्व दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी, लेकिन किसी कारण वश उनका शिमला दौरा रद्द हो गया है। वह वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगें।

यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि शाह व्यस्तताओं के चलते अब कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे लेकिन वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसी वजह से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं लेकिन इस पर अंतिम फैसला आज शाम तक करेगें। लेकिन कार्यक्रम में अब केवल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच रहे है। उनका दौरा सुनिश्चित हो गया है। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री रिज मैदान में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 50 वर्ष पूरे हुए जिसे सरकार उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। इसे यादगार बनाने के लिए पूरे वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »