29 Mar 2024, 12:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 4:27PM | Updated Date: Jan 24 2021 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों में पिछले 24 घंटों के दौरान ताजा हिमपात के मद्देनजर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में पुंछ, राजौरी, रामबन, डोडा और किश्तवाड की ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, उत्तर और मध्य गंदेरबल के बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के अलावा लद्दाख क्षेत्र के करगिल में भी ताजा हिमस्खल की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बेवजह इधर उधर नहीं जाने की सलाह दी है। हालांकि, किसी भी आपात स्थिति में और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की सलाह दी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »