16 Apr 2024, 10:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल की पर्वत श्रंखलाओं पर बर्फबारी से शीतलहर बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 4:14PM | Updated Date: Jan 24 2021 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू जिले के पर्वत श्रंखलाओं पर बर्फबारी और निचले कुछ इलाकों में गरज के साथ ओले और बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। पिछली रात प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में जम कर बर्फबारी हुई है और निचले इलाकों में खूब मेघ बरसे। बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। बर्फबारी के चलते पटरी पर लौट रहा लाहुल-स्पीति में एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। यातायात ठप हो गया है। मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग-3 कई स्थानों पर अवरूÞद्ध हो गया है।
राज्य हैडक्वाटर में मिली जानकारी के अनुसार घाटी के प्रवेश द्वार रोहतांग और सिस्सू में डेढ़ फीट, उदयपुर एक फुट, केलांग में 15 सेंटीमीटर, किन्नौर जिले के कल्पा में 4.6 सेटीमीटर जबकि जिस्पा एक फुट ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चैबीस घंटों के दौरान पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना है। हालांकि कल 25 जनवरी से मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा।
 
पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि बीती रात लाहुल के समूचे क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है जैसे ही सड़क से स्रो क्लीयरेंस होगी उसके बाद लोगों को यातायात की सुविधा सुचारू रूप से चलेगी।
 
प्रदेश के चार जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -9.2 डिग्री रहा। किन्नौर के कल्पा में -4.1 डिग्री, चंबा के डलहौजी में -1.8 डिग्री और शिमला जिले के कुफरी में पारा -0.5 डिग्री रहा। इसी प्रकार कुल्लू के मनाली में 0.8 डिग्री, शिमला में 2.4 डिग्री, धर्मशाला में 2.2 डिग्री, भुंतर में 4.2 डिग्री, पालमपुर और सोलन में 4.5 डिग्री रहा। इसके इलावा अन्य शहरों में 6 डिग्री से 8 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। 
 
मौसम विज्ञान केंद्र  शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। विक्षोभ का प्रभाव रविवार को भी रहेगा लेकिन सोमवार से मौसम खुल जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 से 29 जनवरी तक समूचे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »