19 Apr 2024, 05:13:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पड़ोसी देशों संग पूर्वात्तर का जल परिवहन संपर्क विकसित होगा : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 12:12AM | Updated Date: Jan 24 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने बंगलादेश समेत पड़ोसी देशों के साथ पूर्वात्तर का जल परिवहन विकसित करने पर बहुत अधिक जोर दिया है।

मोदी ने असम के शिवसागर में ऐतिहासिक जेरेंगा पाथर में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत असम और पूर्वात्तर हमारा संपर्क पूर्वी एशियाई देशों से बढ़ा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ असम आत्मनिर्भर भारत के एक बड़े हिस्से के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा,‘‘असम का तेज गति से विकास हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ‘आत्मानिर्भर असम’ का रास्ता यहां के लोगों के ‘आत्मविश्वाश’ से है।’’ 

मोदी ने जेरेंगा पाथर में असम के एक लाख से अधिक स्वदेशी लोगों के बीच भूमि पट्टा (भूमि आवंटन प्रमाण पत्र) के वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा कि असम में भाजपा के सत्ता में आने से पहले, राज्य में छह लाख लोग थे  जिनके पास कोई जमीन का पट्टा नहीं था। उन्होंने कहा,‘‘राज्य की पिछली सरकारों के लिए राज्य के निवासियों को भूमि पट्टा उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल नहीं थी।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »