29 Mar 2024, 14:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक के शिवमोगा में विस्फोट - 8 लोगों की मौत, फट गई सड़क, टूटे घरों के शीशे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2021 2:13PM | Updated Date: Jan 22 2021 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। कर्नाटक के शिवमोगा में हुए धमाके में आठ लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी आठ लोग बिहार के रहने वाले थे। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। कर्नाटक के शिवमोगा में डायनामाइट और जिलेटिन के छड़ लदे ट्रक में हुए विस्फोट में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं साथ हीं हादसे में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ होने की भी ईश्वर से कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
 
इस हादसे पर पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'शिवमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ।
 
 स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया।' शिवमोगा के बाहरी इलाके में हुए धमाके इतना तेज हुआ कि कई घरों के शीशे चटक गए। इसके अलावा आसपास के लोगों ने रात के वक्त ऐसी आवाज और धरती का हिलना सोचकर यह माना कि यह घटना भूकंप की है। हालांकि कुछ देर बाद इस बात का पता चला कि असल में ट्रक के धमाके के कारण यहां की धरती हिल गई थी। धमाके से सड़कों में भी दरारें आ गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »