24 Apr 2024, 00:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूरे देश में टीका लगाए गए स्वास्थ्यकर्मियों की कुल संख्या 3.81 लाख से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 12:29AM | Updated Date: Jan 20 2021 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद प्रतिकूल घटना के 580 मामलों का पता चला है। इनमें से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें तीन मामले दिल्ली के हैं जिनमें दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बेहोशी के एक मामले की मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में निगरानी की जा रही है। उत्तराखंड में सामने आए एक एईएफआई के मामले में प्रभावित व्यक्ति की हालत स्थिर है। इस व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में निगरानी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति का सरकारी मेडिकल कॉलेज राजनंदगांव में इलाज चल रहा है। कर्नाटक के एईएफआई के दो मामलों में से एक व्यक्ति जिला अस्पताल चित्रदुर्ग की निगरानी में और दूसरा जनरल अस्पताल चैलकेरे, चित्रदुर्ग की निगरानी में है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक मौत के दो मामलों का पता चला है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इस मौत का टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है। इस व्यक्ति की मौत कार्डियोपल्मोनरी बीमारी के कारण हुई थी। दूसरे जिस 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, वह कर्नाटक में बेल्लारी का निवासी था। उसे 16 जनवरी, 2021 को टीका लगाया गया था और उसकी भी मृत्यु हो गई। इस व्यक्ति की मौत का कारण कार्डियोपल्मोनरी फेल्योर के साथ एंटीरियर वॉल का संक्रमण था। इस व्यक्ति का विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस बेल्लारी, कर्नाटक में पोस्टमार्टम हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »