28 Mar 2024, 17:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 12:16AM | Updated Date: Jan 20 2021 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि गांधी, उनका वंश और कांग्रेस नेता चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे? नड्डा ने गांधी द्वारा अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन के गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर उठाये गए सवाल के जवाब में कहा कि अरुणाचल प्रदेश की जिस भूमि का गांधी जिक्र कर रहे हैं, वह किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चीन को तोहफे में दी थी। 

उन्होंने गांधी से सवाल पूछा, ‘‘ कांग्रेस हर बार चीन के सामने आत्मसमर्पण क्यों ­कर देती है? क्या गांधी उनके परिवार के नियंत्रण वाले ट्रस्ट को चीन से मिले दान को लौटाने का इरादा रखते हैं? या फिर, उनकी नीतियां चीनी पैसे से चलती रहेंगी?’’ नड्डा ने कहा, ‘‘ गांधी ने कोविड-19 को लेकर भी देश को हतोत्साहित करने में कसर नहीं छोड़ी। जब भारत सबसे कम सक्रिय मामलों वाले देशों में है और हमारे वैज्ञानिकों ने एक नहीं, दो-दो वैक्­सीन बना ली हैं तो उन्होंने वैज्ञानिकों को अब तक बधाई क्यों नहीं दी और क्यों एक बार भी 130 करोड़ भारतीयों की सराहना नहीं की?’’ 

कृषि सुधार कानूनों पर कांग्रेस के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘आखिर कांग्रेस कब भारत के किसानों को भड़काना और गुमराह करना बंद करेगी? कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने सालों तक स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लटकाए रखा और न्यूनतम समर्थन मूल्य क्यों नहीं बढ़ाया? कांग्रेस की सरकारों के दौरान दशकों तक किसान गरीब क्यों बने रहे? क्या वे किसानों के प्रति सहानुभूति केवल विरोध करके ही महसूस करते हैं?’’ तमिलनाडु में जल्लीकट्टू में गांधी के शामिल होने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया, लेकिन उनकी पार्टी लगातार तमिल संस्कृति को दबाती आई है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उन्होंने क्यों जल्लीकट्टू को प्रतिबंधित किया था? क्या वह भारत की महान संस्कृति और उसकी परंपराओं पर गर्व नहीं करते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »