20 Apr 2024, 02:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर बवाल, अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 4:31PM | Updated Date: Jan 19 2021 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 55वें दिन में प्रवेश कर गया है। कड़ाके की सर्दी में दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर किसान आंदोलनरत हैं। इस बीच इस मसले पर किसानों के नेताओं की सरकार के साथ आज होने वाली 10वें दौर की वार्ता टल गई है। अब यह वार्ता बुधवार को होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों के साथ सरकार की ओर से मंत्री समूह की बैठक 19 जनवरी 2021 की बजाय अब 20 जनवरी 2021 को दोपहर दो बजे विज्ञान भवन में होगी। हालांकि अभी तक हुई 9 दौर की वार्ता बेनतीजा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »