20 Apr 2024, 06:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह, राजनाथ और केजरीवाल ने धर्मपाल गुलाटी के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 2:53PM | Updated Date: Dec 3 2020 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय मसालों के अग्रणी कारोबारी महाशयां दी हट्टी ( एमडीएच) के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। पद्म भूषण से सम्मानित महाशय धर्मपाल का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
रक्षामंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा - सौम्य व्यक्तित्व के धनी महाशय धर्मपाल जी संघर्ष और परिश्रम के एक अद्भुत प्रतीक थे। अपनी मेहनत से सफलता के शिखर को प्राप्त करने वाले धर्मपाल जी का जीवन हर व्यक्ति को प्रेरित करता है। प्रभु उनकी दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें व उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शान्ति।
 
शाह ने महाशय धर्मपाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया," भारत के प्रतिष्ठित कारोबारियों में से एक महाशय धर्मपालजी के निधन से मुझे दु:ख की अनुभूति हुई है।छोटे व्यवसाय से शुरू करने के बावजूद उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थे और अंतिम समय तक सक्रिय रहे। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। केजरीवाल ने कहा," धर्मपाल जी प्रेरक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »