29 Mar 2024, 21:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तमिलनाडु तट के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान 'बरेवी', मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 1:54PM | Updated Date: Dec 3 2020 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चक्रवाती तूफान बरेवी त्रिंकोमाली के नजदीक श्रीलंका को पार करने के बाद गुरुवार की सुबह पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बढ़ते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटों के लिए एक रेड अलर्ट बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बरेवी ने बुधवार की मध्य रात्रि में त्रिंकोमाली के पास श्रीलंका को पार किया। तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा समय में मुन्नार की खाड़ी से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में, पंबन से 120 किमी पूर्व तथा दक्षिण पूर्व में और कन्याकुमारी से 320 किमी पूर्व तथा पूर्वोत्तर में बना हुआ है। 
 
इसके पश्चिम तथा पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने तथा मुन्नार तट के पास मुन्नार की खाड़ी में प्रवेश करने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर में पंबन के बहुत करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसके बाद यह पश्चिम तथा दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा दोपहर के बाद पंबन को पार कर जाएगा।
 
मौसम विभाग ने बताया कि बरेवी शुक्रवार तड़के पंबन तथा कन्याकुमारी के बीच दक्षिण तमिलनाडु के पार कर जाएगा। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का आज से दक्षिण तमिलनाडु के तटीय जिलों पर असर नजर आयेगा जो रामनाथपुरम से शुरू होकर धीरे-धीरे कन्याकुमारी की ओर बढ़ेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »