29 Mar 2024, 13:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों की मांग पर दोहरा मापदंड अपना रही है सरकार : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 12:01AM | Updated Date: Dec 3 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक ओर किसानों की मांग पर समिति के गठन की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान विरोधी तीनों कानूनों को सही बता रहे है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को यहां जारी बयान में सरकार को राजनैतिक तौर पर बेईमान बताते हुए कहा है कि वह किसान की पीठ पर छुरा घोंप रही है। ऐसा लगता है कि देश में ‘भाजपा सरकार’ नहीं, ‘कंपनी राज’ है  और संघर्ष ही इस सरकार का इलाज है।

उन्होंने कहा कि सरकार को राजनैतिक ‘लॉलीपॉप तथा झुनझुना' पकड़ाने की बजाय तीनों खेती विरोधी कानूनों को खत्म करना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा "पिछले एक हफ्ते से देश का किसान ‘करो या मरो’ आंदोलन की राह पर है। किसान-मजदूर की आत्मा कराह रही है, देश की मिट्टी, खेत-खलिहान के लिए न्याय मांग रही है, अन्नदाता अपना अधिकार मांग रहा है और मोदी सरकार उन्हें घाव देने में जुटी है।" 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »