29 Mar 2024, 03:42:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी और शाह ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बधाई दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 1:34PM | Updated Date: Dec 1 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के मौके पर बल के कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा,‘‘बीएसएफ के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को बल के स्­थापना दिवस के विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। बीएसएफ ने अपने आपको एक पराक्रमी बल के तौर पर पहचान दिलाई है और राष्­ट्र की रक्षा में अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ साबित किया है तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता भी की है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।’’

शाह ने अपने संदेश में कहा, ‘‘बीएसएफ ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने आदर्श वाक्य 'जीवन पर्यन्त कर्तव्य' को सदैव चरितार्थ किया है। आज बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूँ। भारत को अपनी रणविजयी ‘सीमा सुरक्षा बल’ पर गर्व है।’’ बीएसएफ भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना और सीमाओं की रक्षा करना है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »