28 Mar 2024, 23:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गृह मंत्री शाह बोले- कोरोना संकट के समय भी नहीं थमी देश की विकास यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 11:07PM | Updated Date: Nov 30 2020 11:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कोरोना संकट के विकट समय में भी देश की विकास यात्रा थमी नहीं है और उन्हें विश्वास है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही फिर से पटरी पर लौटेगी। श्री शाह ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये गुजरात के अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में दो फ्लाईओवर पुलों का लोकार्पण किया। पहला फ्लाईओवर ब्रिज सिंधू भवन क्रॉस रोड पर बनाया गया है, जिसकी लंबाई 245 मीटर है और इसके निर्माण पर 35 करोड़ रुपये की लागत आयी है। सानंद जंक्शन पर बनाए गए 240 मीटर लंबे दूसरे फ्लाइओवर ब्रिज पर 36 करोड़ रुपये ख़र्च हुए हैं।
 
गृह मंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि अब तक के सबसे बड़े कोरोना संकट के समय भी देश की विकास यात्रा नहीं थमी। कोरोना संकट से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था नीचे गयी है लेकिन मोदी सरकार के अथक प्रयासों से जल्दी ही भारतीय अर्थव्यवस्था पुन: पटरी पर लौटेगी। केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के समय को औद्योगिक नीति, शिक्षा नीति और सामाजिक क्षेत्र में अन्य महत्त्वपूर्ण दूरगामी नीतिगत सुधारों के लिए उपयोग किया। 
 
कोरोना महामारी की वजह से   अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने के बावजूद विकास की गति बनाए रखने के लिए उन्होंने गुजरात सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। आधारभूत सुविधाओं के निर्माण में गुजरात देश का नेतृत्व कर रहा है और चहुंमुखी विकास के क्षेत्र में उसने कई पहल की हैं।
 
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात ने गांवों में 24 घंटे बिजली, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का विकास और निजी बंदरगाह जैसे कई विकासात्मक कदम उठाए हैं। शाह ने कहा कि सरखेज-गांधीनगर-चिलोडा नेशनल हाइवे पर ट्रैफÞकि का भार कम करने के लिए जल्द ही सात और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरखेज से चिलोडा के बीच 50 किलोमीटर मार्ग पर निर्बाध ट्रेफकि रहेगा और यह देश मे अपनी तरह का एक अनोखा स्ट्रैच होगा।
 
समय से पहले परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया इस मौके पर अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए। 
                                                                 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »