20 Apr 2024, 11:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान की आवाज़ को दबाया नही जा सकता : राहुल-प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 1:25PM | Updated Date: Nov 30 2020 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है और उनकी आवाज दबाने में लगी लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी आवाज़ की अनुगूंज को दबाया नहीं जा सकता है।

गांधी और वाड्रा ने कहा कि यह सरकार जबरन किसानों की आवाज को कुचलने में लगी हुई है लेकिन वह भूल रही है कि किसान की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और जब वह गूंजती है तो उसके स्वर पूरे देश में सुनाई देते है।

गांधी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले कानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़लिाफ आप भी स्पीक अप फॉर फार्मर्स कंपैन के माध्यम से जुड़एि।’’ 

वाड्रा ने कहा, ‘‘नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं। उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है। सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाए।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »