19 Apr 2024, 02:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निवार तूफान से छह की मौत, 543 किलोमीटर लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:18AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुपति। तमिलनाडु के तट पर पिछले सप्ताह टकराने वाले चक्रवाती तूफान  निवार ने अब तक चित्तूर जिले के 21 मंडलों को 245 गांवों को प्रभावित किया है। रिपोर्टों के अनुसार चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं  मूसलाधार वर्षा से 245 मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 658 हेक्टेयर कृषि भूमि और 1729.52 हेक्टेयर रोपण भूमि बर्बाद हो गई। बारिश के कारण 543.8 किलोमीटर लंबी सड़कें और 10.82 करोड़ रुपये की शहरी संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गई।
 
इस कड़ी में 8012 भेड़, बकरियां और मुर्गें  मारे गए हैं।। चक्रवात से प्रभावित करीब 4012 लोगों को 44 पुनर्वास केंद्रों में आश्रय दिया गया है। जिले के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने चक्रवात प्रभावित परिवारों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की  है। इसके अलावा किसानों को उर्वरकों पर 80 प्रतिशत अनुदान देने का भी ऐलान किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »