25 Apr 2024, 13:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की रफ्तार धीमी, 88 लाख कोरोनामुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 1:17PM | Updated Date: Nov 29 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की रफ्तार दूसरे दिन भी धीमी रही और स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले कम हुए और इसकी दर 4.83 पर आ गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 41,810 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 93.92 लाख हो गया। इस दौरान 42,298 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ कोरोना को शिकस्त देने वालों की तादाद 88 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 984 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.53 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,696 हो गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.71 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1940 रहे जबकि दिल्ली में सर्वाधिक 6512 मरीज स्वस्थ हुए , हालांकि मृतकों की संख्या यहीं सबसे अधिक 89 रही। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 90,965 हो गये हैं। राज्य में 88 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,986 हो गया है, वहीं अभी तक 16.76 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.26 लाख से अधिक हो गयी , हालांकि सक्रिय मामले 950 बढ़कर 64,964 हो गये हैं जबकि 2196 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1603 कम होकर अब 36,578 हो गयी है। वहीं अब तक 8998 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5.16 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 622 कम होकर 24,776 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,750 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.46 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 566 की कमी होने से यह 11,571 हो गया। राज्य में अब तक कोरोना से 6981 लोगों की मौत हुई है और 8.48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 25,243 हो गये है तथा इस महामारी से 7718 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब पांच लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 36 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 11,073 हो गयी है तथा अभी तक 11,694 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.56 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 5510 हो गये हैं और 1730 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.10 लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,490 रह गए हैं और 1455 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.57 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 80 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,537 हो गयी है और 8322 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.44 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7834 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.38 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4765 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 304 बढ़कर 14,981 हो गयी है तथा अब तक 1.85 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3237 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,792 हो गए हैं तथा 3953 लोगों की मौत हुई है और 1.87 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5380 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1253 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.26 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2830, हरियाणा में 2375, राजस्थान में 2274, जम्मू-कश्मीर में 1680, उत्तराखंड में 1214, असम में 980,  झारखंड में 963, गोवा में 686, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश  में 623, चंडीगढ़ में 274, मणिपुर में 263, लद्दाख में 116, मेघालय में 111, सिक्किम में 107, नागालैंड में 64, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 51 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »