25 Apr 2024, 04:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ‘कोवैक्सिन’ की प्रगति की समीक्षा के लिए करेंगे भारत बायोटेक का दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:17AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले स्वदेशी तौर पर विकसित कोविड-19 की वैक्सीन ‘कोवैक्सिन’ की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को हैदराबाद के भारत बायोटेक सुविधा केन्द्र का दौरा करेंगे। मोदी कल अपराह्न भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से हकीमपेट वायु सेना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे हैदराबाद शहर के बाहर शमीरपेट में जेनामे वैली में स्थित भारत बायोटेक सुविधा केन्द्र जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री भारत बायोटेक के अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटा बातचीत करेंगे और कोवैक्सिन की प्रगति पर समीक्षा करेंगे जो अब तीसरे चरण के दौर से गुजर रहा है।

मोदी हैदराबाद आने से पहले वह पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे, जो एस्ट्राजनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से कोरोना वैक्सीन बना रहे हैं। प्रधानमंत्री भारत बायोटेक का दौरा करने के बाद हकीमपेट वायु सेना हवाई अड्डा वापस लौटेंगे और शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल ही में सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत की थी और कोविड-19 वैक्सीन के वितरण और प्रशासन के संबंध में चर्चा की थी। कयासों के उलट मोदी एक दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सकते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »