29 Mar 2024, 02:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत 99 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:52PM | Updated Date: Nov 27 2020 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में 26 नवंबर को देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच का आंकड़ा 99 हजार को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के गुरुवार को जारी आंकड़ो में बताया गया कि 26 नवंबर 11 लाख 31 हजार 204 जांच की गई और कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ 70 लाख 62 हजार 749 पर पहुंच गया है। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसत जांच 99 हजार 51 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »