20 Apr 2024, 00:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के 44 हजार से अधिक नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:23PM | Updated Date: Nov 26 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के 44 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर साढ़े चार लाख से अधिक हो गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44,489 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 92.66 लाख हो गया है। नये मामलों के साथ सक्रिय मामले 7598 बढ़े और यह संख्या 4.52 लाख हो गयी। इस दौरान 36,367 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 86.79 लाख हो गयी है। इसी अवधि में 524 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,223 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.88 प्रतिशत और रिकवरी दर 93.66 हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1250 बढ़कर अब 85,488 हो गये हैं। राज्य में 65 और  मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,748 हो गया है , वहीं अभी तक 16.63 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.11 लाख से अधिक हो गयी लेकिन सक्रिय मामले 695 बढ़कर 65,234 हो गये हैं जबकि 2121 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले कम हुए हैं और इसकी संख्या अब 38,287 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 99 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8720 हो चुकी  है जबकि 4.98 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 278 बढ़कर 24,909 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,714 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.41 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 351 की कमी होने से यह 12,673 हो गया। राज्य में अब तक कोरोना से 6962 लोगों की मौत हुई है और 8.45 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 24,876 हो गये है तथा इस महामारी से 7644 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब पांच लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 355 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 11,520 हो गयी है तथा अभी तक 11,655 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.51 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 6212 हो गये हैं और 1687 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,784 रह गए हैं और 1444 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.54 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 128 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,752 हो गयी है और 8172 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.34 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7129 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.36 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4684 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 763 बढ़कर 13,742 हो गयी है तथा अब तक 1.81 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3197 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,287 हो गए हैं तथा 3906 लोगों की मौत हुई है और 1.83 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5225 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1237 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.25 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2783, हरियाणा में 2291, राजस्थान में 2218, जम्मू-कश्मीर में 1663, उत्तराखंड में 1185, असम में 978,  झारखंड में 958, गोवा में 683, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश  में 585, चंडीगढ़ में 266, मणिपुर में 245, मेघालय में 110, लद्दाख में 108, सिक्किम में 102, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 61 , अरुणाचल प्रदेश में 49 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »