29 Mar 2024, 14:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना जांच का आंकड़ा साढ़े तेरह करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:14PM | Updated Date: Nov 26 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में 25 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा साढ़े तेरह करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के गुरुवार को जारी आंकड़ो में बताया गया कि 25 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ 59 लाख 31 हजार 545 पर पहुंच गया है। इसमें 25 नवंबर को दस लाख 90 हजार 238 जांच की गई। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »