29 Mar 2024, 20:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच औसत 95 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:47PM | Updated Date: Nov 22 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में 21 नवंबर को देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 95 हजार को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के रविवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 21 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ 17 लाख 33 हजार 134 पर पहुंच गया है। इसमें 21 नवंबर को दस लाख 75 हजार 326 नमूनों की कोरोना जांच की गई। कोरोना वायरस कुल जांच आंकड़े के आधार पर प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच 95 हजार 217 हो गई है। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »