28 Mar 2024, 17:53:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 11:27AM | Updated Date: Nov 21 2020 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 20 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शनिवार को जारी आंकड़ो में बताया गया कि 20 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ छह लाख 57 हजार 808 पर पहुंच गया है। इसमें 20 नवंबर को दस लाख 66 हजार 22 जांच की गई। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »