29 Mar 2024, 15:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मास्क नहीं लगाने पर दो हजार को जुर्माना भरना होगा: केजरीवाल सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 21 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में सार्वजनिक रूप से मास्क नहीं लगाने वाले सावधान हो जायें अब उल्लंघन करने पर दो हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के मास्क नहीं लगाने पर पकड़े जाने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये करने को मंजूरी दे दी और इसके लिये आज अधिसूचना भी जारी कर दी गई।  केजरीवाल सरकार ने कोरोना के दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामले को नियंत्रित करने के लिये मास्क नहीं लगाने पर कठोर कार्रवाई के लिये यह निर्णय लिया था। सरकार अब सार्वजनिक स्थानों पर पान और गुटखा थूकने वालों के खिलाफ भी सख्ती करेगी। सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »