29 Mar 2024, 12:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब में आंदोलन के कारण रेलवे को 22 सौ करोड़ से अधिक का नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 6:02PM | Updated Date: Nov 20 2020 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पंजाब के आंदोलन के कारण रेलवे को 2220 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। यह आंकड़ा गुरुवार तक की स्थिति के आकलन के आधार पर सामने आया है। इस आंकड़े में रेलवे की संपत्ति को हुई क्षति का अनुमान शामिल नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में आंदोलन समाप्त होने के बाद आकलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब में रोजाना करीब 30 रैक माल आता है और करीब 40 रैक माल बाहर जाता है। आंदोलन के कारण राज्य को प्रतिदिन कम से कम इतना नुकसान हुआ। आंदोलन के कारण मालगाड़यिों के 263 रैक फंस गये। 33 रैक मालगाड़यिां पंजाब के भीतर और 230 रैक बाहर फंस गये। इनमें से 78 रैक कोयला, 34 रैक खाद, आठ रैक सीमेंट, आठ रैक पेट्रोलियम पदार्थों तथा 102 रैक कंटेनर, स्टील एवं अन्य सामग्री के हैं।

सूत्रों के अनुसार आंदोलन के कारण मालगाड़यिों के 3850 रैक पर लदान नहीं हो सकी। जबकि 2352 यात्री गाड़यिों को रद्द अथवा मार्ग परिवर्तन करना पड़ा। मालगाड़यिों में लदान नहीं होने के कारण रेलवे को प्रतिदिन 14.85 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ तथा जबकि यात्री गाड़ी नहीं चल पाने से प्रति गाड़ी 67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »