20 Apr 2024, 13:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:22AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष  इंद्रसेन श्रीवास्तव  ने कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया  गांधी से प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया है । इन्द्रसेन के अलावा अन्य नेताओं ने भी कहा है कि काँग्रेस को एक पूर्ण कालिक अध्यक्ष कि  जरूरत है। प्रियंका गांधी को काँग्रेस का अध्यक्ष बनाए ऐसी इच्छा देश भर  के काँग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता चाहता है कि उनका अध्यक्ष  उनके बीच रहे, उनके साथ खड़ा रह कर संघर्ष करे। 
 
इन्द्रसेन आज पत्रकारों से बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि आप ( सोनिया गांधी ) को  यह स्वीकारने में कोई गुरेज नहीं करना चाहिए कि काँग्रेस कमजोर हुई है। जब जब काँग्रेस कमजोर हुई है देश कमजोर हुआ है। आज समाज  टूट रहा है, देश में भाई चारा कमजोर हुआ है, देश में असंहिष्णुता बढ़ी है।  आज देश का प्रत्येक नागरिक डरा हुआ है। इसका मूल कारण काँग्रेस की कमजोरी  है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »