24 Apr 2024, 04:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत विकास दर में सबसे पीछे, कोरोना मौत में आगे : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 2:45PM | Updated Date: Nov 19 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि भारत विकास दर में एशिया में सबसे पीछे और कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में सबसे ऊपर है।

गांधी ने ट्वीट किया "मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड : कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,जीडीपी दर में सबसे पीछे।" उन्होंने कहा कि एशिया के 14 देशों में 2020 की विकास दर में भारत सबसे निचले स्तर -10.3 प्रतिशत पर है जबकि बंग्लादेश 3.8, म्यामार दो चीन 1.9 तथा वियतनाम1.6 प्रतिशत पर है। इस क्रम में फिलीपींस, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका तथा पाकिस्तान जैसे देशों की विकास दर भारत से ज्यादा है।

गांधी ने कहा की कोविड महामारी से मरने वालों की संख्या इन देशों की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा है। हमारे यहां  प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड से मरने वालों की संख्या 95, फिलीपींस में 7, नेपाल में 43, बंग्लादेश में 38, पाकिस्तान में 32, श्रीलंका में तीन, चीन में तीन, वियतनाम में 0.4 और भूटान में शून्य है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »