16 Apr 2024, 15:52:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुलगाम पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 12:07AM | Updated Date: Nov 17 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार शाम को एक पुलिस चौकी  पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। राहत की बात है कि निशाना चूक जाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को फ्रिसल कुलगाम में पुलिस चौकी की ओर एक ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड का  हालांकि लक्षित निशाना चूक गया और उसके अन्यत्र फटने से जानमाल की किसी तरह की  क्षति नहीं हुई। बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़े के लिए व्यापक पैमाने पर  घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »