03 Jul 2025, 08:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरविंद कोठेकर के निधन पर बोले सीएम शिवराज - वे अनमोल रत्न थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 3:10PM | Updated Date: Oct 31 2020 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक और प्रचारक अरविंद कोठेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि कोठेकर का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित था। वे एक अनमोल रत्न थे। श्री चौहान ने ईश्वर से स्व. कोठेकर की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर राव केलकर के देहांत पर दु:ख व्यक्त किया। चौहान ने कहा कि श्री केलकर ने राष्ट्रवादी विचार धारा में विश्वास रखते हुए आजीवन राष्ट्रहित और आमजन के कल्याण के लिए अपनी सेवाएं दीं। भारतीय किसान संघ में विभिन्न दायित्व निभाते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किए। उन्होंने स्व. केलकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »