19 Apr 2024, 23:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग पर मंत्रिमंडल की मुहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:13AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच सूचना और संचार प्रौद्योगिकी  के क्षेत्र में द्विपक्षीय भागीदारी से संबंधित करार को आज मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने  कंबोडिया के साथ स्वास्थ्य एवं दवा क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर भी अपनी मुहर लगा दी। जापान के साथ करार से संचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग और पारस्परिक समझ मजबूत होगी तथा यह करार भारत के लिए एक रणनीतिक पहल के रूप में काम करेगा।
 
जापान और भारत के बीच  ‘‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी ’’ के मद्देनजर यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है। इससे दोनों देशों के बीच 5 जी नेटवर्क, दूरसंचार सुरक्षा, सबमरीन (सामुद्रिक) केबल, संचार उपकरण के मानक प्रमाणन, आधुनिक वायरलेस तकनीक और सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपदा राहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, स्पेक्ट्रम चेन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म्स के संबंध में सहयोग में सहायता मिलेगी।
 
कंबोडिया के साथ द्विपक्षीय समझौते से स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त पहलों और प्रौद्योगिकी विकास के माध्यम से दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे भारत और कम्बोडिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। यह समझौता उसी दिन से प्रभावी होगा, जिस दिन उस पर हस्ताक्षर हुए थे और यह पांच साल की अवधि के लिए लागू रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »