29 Mar 2024, 02:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपमुख्यमंत्री की ओर चप्पल फेके जाने की घटना भाजपा के अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा- कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 7:17PM | Updated Date: Oct 28 2020 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर चप्पल  फेंके जाने की घटना के पीछे सत्तारूढ़ भाजपा का आंतरिक कलह और गुटवाद ही कारण है। वडोदरा जिले के करजण विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में गए पटेल की ओर सोमवार को  कुराली गांव में पत्रकारों को उनके सम्बोधन के दौरान किसी ने अचानक चप्पल  उछाल दिया था जो उनके सामने लगे माइक्रफोन से टकराकर गिर गया।
 
पुलिस ने इस मामले में कल रश्मिन पटेल नाम के एक स्थानीय नेता को पकड़ा था जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले भाजपा में था और बाद में कांग्रेस में आ गया था। पुलिस ने दावा किया कि उसने उक्त घटना के बाद फोन पर किसी से कहा था कि चप्पल फिकवाने की उसकी योजना सफल रही है।
 
हालांकि वास्तव  में चप्पल किसने फेका यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोषी ने आज यह पत्रकारों से कहा कि ऐसी चर्चा है कि इस घटना के पीछे भाजपा का अंदरूनी गुटवाद जÞम्मिेदार है। पटेल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के खेमे के बीच की खीचतान के शिकार बन गए हैं। रश्मिन पटेल शिनोर तालुका पंचायत के चुनाव में 2010 में भाजपा के टिकट पर जीते थे और उन्हें पार्टी ने ही कार्यकारी  अध्यक्ष भी बनाया था। उनके भाजपा के एक गुट से सम्बंध हैं।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »