29 Mar 2024, 15:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोवा में ‘ब्लू इकॉनोमी’ की बहुत संभावनाएं: नितिन गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनोमी) पर ध्यान केंद्रित कर रही है और कम से कम पांच से छह लाख करोड़ की इस अर्थव्यवस्था को बनाने की योजना है। ब्लू इकोनॉमी के तहत अर्थव्यवस्था समुद्री क्षेत्र पर आधारित होती है.  गड़करी ने वेर्ना इंडस्ट्रियल एस्टेट, वर्ना में कोंकण मैरीटाइम क्लस्टर के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के निर्माण की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ब्लू इकॉनोमी के लिए एक व्यापक क्षमता है और इस क्षेत्र को आवश्यक नये जहाजों, प्रौद्योगिकी और इंजनों की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा,‘‘सरकार प्रदूषण के लिए जहाजों और अन्य जल परिवहन में ईंधन के रूप में मेथनॉल या एलएनजी का उपयोग करने के लिए लगातार काम कर रही है और साथ ही परिवहन के प्रभावी तरीकों पर भी खर्च कर रही है। हमें सफल अंतर्राष्ट्रीय मानकों का उपयोग करना चाहिए, जो नई तकनीकों और नवाचारों के अनुकूल होना चाहिए। गोवा में समुद्री क्षेत्र और नीली अर्थव्यवस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का विनिर्माण केंद्र बनने का एक बेहतरीन मौका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »