28 Mar 2024, 16:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने पेश की मिसाल - लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को वापस लौटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:06PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बीच पूर्वी लद्दाख में चीन का एक सैनिक भारतीय सेना द्वारा पकड़ा गया। हालांकि अब भारतीय सेना ने आज चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को उसे सौंप दिया है। इस बात की जानकारी खुद चीनी रक्षा मंत्रालय ने दी।
 
दरअसल, पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में सोमवार को भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नई दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदु पर मंगलवार की रात को कॉरपोरल वांग या लॉन्ग को चीनी सेना को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पकड़े गए एक चीनी सैनिक को बुधवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को सौंप दिया।
 
भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि डेमचोक सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के इस पार एक चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। पकड़े गए सैनिक की पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कॉरपोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें चुशुल-मोल्दो सीमा पर चीनी सेना को सौंप दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »