20 Apr 2024, 20:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के साथ कथित गलत व्यवहार के विरोध में कांग्रसियों ने योगी का पुतला जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:17AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक बलात्कार लड़की के परिवार से मिलने उनके  घर जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा  बदसलूकी,धक्का-मुक्की के विरोध में आज यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताअ‍ें ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया ।
 
अपने नेताओं के साथ बदसलूकी की शिकायत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ गये और सरकार विरोधी नारे लगाये । पुलिसिया बदसलूकी से नाराज कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व  में कचहरी रोड पर  पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया तो पुलिस नें सैकड़ों कांग्रेस  कार्यकर्ताओ को बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया । आक्रोशित कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला भी जलाया ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »