25 Apr 2024, 19:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हाथरस कांड : योगी के मंत्री बोले - फोटो खिंचाने आए थे राहुल और प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:12AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। हाथरस कांड को लेकर योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही फोटो खिंचाने के लिए सड़क पर निकले थे।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सड़क पर निकलने के दौरान कहा कि दोनों नेता सड़क पर फोटो खिंचवाने के लिए निकले हैं। इससे पहले सिद्धार्थनाथ ने कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
 
जानकारी के लिए बता दें कि एएनआई ने बताया कि पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया। उसके बाद दोनों नेताओं को धारा 188 के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया। हाथरस जाने के रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका गया। इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस से पूछा कि किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
वहीं कई नेताओं ने राहुल की गिरफ्तारी पर सरकार पर हमला किया। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मैं यूपी पुलिस के द्वारा राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। उन्हें हाथरस गैंगरेप मामले के पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना गया। दोनों नेता पीड़ित परिवार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करना चाहते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »