29 Mar 2024, 13:05:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एम. वेंकैया नायडू ने किया वरिष्ठ नागरिकों को प्रणाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 6:32PM | Updated Date: Oct 1 2020 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर समाज एवं देश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रणाम करते हुए कहा है कि उनकी स्वास्थ्य जरुरतों का ध्यान रखा जाना चाहिए। नायडू ने गुरूवार को एक संदेश में कहा कि कोरोना महामारी के इस दौरान वृद्ध जनों और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर समाज और देश के वरिष्ठ नागरिकों को सादर प्रणाम करता हूं और उनके स्वास्थ्य और संतोष की कामना करता हूं। उनके दिए संस्कार ही सभ्य समाज की नींव हैं। महामारी के इस दौर में वृद्ध जनों और उनकी स्वास्थ्य जरूरतों का विशेष ध्यान रखें।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »