24 Apr 2024, 21:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय पुलिस और सेना को समर्पित 'सीना अपना 56 इंच का' हुआ लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 12:11AM | Updated Date: Sep 30 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय सेना एवं पुलिस को समर्पित गीत ‘सीना अपना 56 इंच का’ आज रिलीज हो गया। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय, रेमो डिसूजा भारतीय रेसलर संग्राम सिंह, अभिनेता अभिमन्यु सिंह, देव गिल,पंकज झा, गाना 'सीना अपना 56 इंच का' आज लॉन्‍च किया गया। अभिषेक कुमार द्वारा निर्देशित गाने में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कई कलाकार हर भारतीयों में जोश भरते नजर आ रहे हैं। कोरोना काल में आरा निवासी अभिषेक कुमार ने बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के साथ जुड़ कर भारतीय सेना एवं पुलिस को समर्पित गीत ‘सीना अपना 56 इंच का’ बनाया।
 
सीने मे दम रखते हैं हम, हमें आजमाना छोड़ दे, जैसे शब्दों के साथ वीडियो की शुरुआत होती है जिसमें देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, साउथ इंडियन फिल्‍मों के स्टार देव गिल, हिंदी एवं दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के प्रसिद्ध कलाकार अभिमन्यु सिंह, पंकज झा, भारतीय रेसलर संग्राम सिंह जैसे नामचीन चेहरे दिख रहें हैं। अभिषेक ने इस गाने को सम्पूर्ण भारतवासी को समर्पित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »