26 Apr 2024, 01:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यातायात नियम तोड़ना पड़ा भारी - 1312 लोगों का कटा चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 12:02AM | Updated Date: Sep 30 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1312 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले  563 तीन सवारी बैठाने पर 27 लोगों का ,नो-पार्किंग में किए गए चालान 238 और गलत दिशा में चलने वाले 51 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 90 लोगों का जबकि ओवर स्पीड में 105 लोगों के चालान किये गये। इसके अलावा अन्य मामलों में 238 लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि बगैर कागजात के एक वाहन सीज किया गया। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर पांच लाख 28 हजार रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »