25 Apr 2024, 10:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी आतताइयों ने भारत के पवित्र स्थलों को किया था नष्ट : शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 12:03AM | Updated Date: Sep 28 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विदेशी आतताइयों ने भारत में आकर यहां के पवित्र स्थानों को नष्ट करने का प्रयास किया था। शुक्रवार को यहां सीनियर डिवीजन सिविल जज के न्यायालय में बाहर के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भू भाग से शाही मस्जिद ईदगाह  को हटाने के संबंध में दायर किये गए वाद पर अपना मत व्यक्त करते हुये शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा लोकतंत्र में सर्वोच्च न्यायालय होता है यह उनका, उनकी पार्टी एवं सरकार का भी मत है। उनका कहना था कि चूंकि भारत एक आस्थावान लोगों का लोकतांत्रिक देश है इसलिए अपनी आस्था प्रकट करने का सभी को अधिकार है ।
 
वैसे भी लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है। उन्होने कहा कि वास्तविकता है कि यह देश कानून से चलता है और सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं। ऊर्जा मंत्री ने कोसी, छाता,  गोवर्धन में तहसील , थानों, विकास कार्यों आदि का निरीक्षण किया और नगर निगम के चल रहे विकास कार्यों को भी देखा तथा उनमें सुधार करने , गति बढ़ाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने  के निर्देश भी दिए।
 
 
उन्होंने बताया कि कोसी में औद्योगिक क्षेत्र में लोगों ने बिजली की बहुत अधिक ट्रिपिंग होने की शिकायत की जब कि वहां पर 132 केवी का सब स्टेशन है और प्रदेश में बिजली इफरात में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विभाग के स्थानीय अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्र में अनवरत बिजली की आपूर्ति करने का निर्देश भी दिया।    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »