29 Mar 2024, 15:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में ओएनजीसी संयंत्र में जबरदस्त धमाकों के बाद आग, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2020 12:05PM | Updated Date: Sep 24 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत के हजिरा स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम के संयंत्र में आज तड़के तीन जबरदस्त धमाकों के बाद आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कलक्टर धवल पटेल ने बताया कि आग तड़के लगभग तीन बजे हुए तीन धमाकों के बाद लगी। इसके चलते ऑन-साइट इमर्जेन्सी जाहिर कर दी गयी थी। इस बीच ओएनजीसी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि प्रॉसेसिंग प्लांट में लगी थी। 

इस पर काबू पा लिया गया है, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। ज्ञातव्य है कि 640 हेक्टेयर में फैले इस विशाल संयंत्र में मुंबई से लगभग 240 किमी लम्बी समुद्री पाइप लाइन के जरिए क्रूड लाया जाता है। यह एलपीजी, नेप्था, एटीएफ, एचएसडीएन प्रोपेन आदि ईंधन का उत्पादन होता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाजÞ कई किमी तक सुनी गयी। गहरे धुएँ के गुबार से पूरा आसमान भर गया था। आग की लपटें भी बहुत दूर से देखी जा सकती थीं। समझा जाता है कि धमाके से संयंत्र के पाइप लाइन को ख़ासा नुकÞसान हुआ है। दुर्घटना के सम्बंध में प्रक्रिया के अनुसार ओएनजीसी आंतरिक जांच कर सकती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »