28 Mar 2024, 15:46:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सूरत में बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा - तीन मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2020 6:05PM | Updated Date: Sep 22 2020 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के रांदेर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की गैलरी का एक हिस्सा मंगलवार को धराशायी हो जाने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि नौ मंजिला निलंजना अपार्टमेंट की गैलरी का एक हिस्सा आज तड़के अचानक धराशायी हो गया। हादसे में उसके नीचे सो रहे तीन श्रमिक मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दमकल कर्मियों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अनिलचंद्र नेपाली (35), जगदीशचंद्र चौहान (45) और राजुभाई अ. मारवाडी (40) के रूप में की गयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »