19 Apr 2024, 15:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिना ऑक्सीजन 10 बार एवरेस्ट फतह करने वाले अंग रिटा शेरपा का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2020 12:01AM | Updated Date: Sep 22 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही अंग रिटा शेरपा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।  स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। 'हिम तेंदुआ ' के नाम से ख्याति प्राप्त शेरपा ने पहली बार 1983 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
 
उनका नाम बिना ऑक्सीजन के 10 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले दुनिया के एक मात्र व्यक्ति के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शेरपा ने 1987 में कड़ाके की सर्दी में बिना ऑक्सीन के लिए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने आखिरी बार 1996 में 10वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »