19 Apr 2024, 21:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 4:36PM | Updated Date: Sep 17 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी। मोदी के 70 वें जन्मदिन पर श्री शाह ने आज बधाई देते हुए कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा,"राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।
 
शाह ने आगे लिखा - दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है। 
 
शाह ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा,"एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »