19 Apr 2024, 18:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया-राहुल के लौटने के बाद कांग्रेस पहले जैसी नहीं रहेगी : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 12:55AM | Updated Date: Sep 17 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस वैसी नहीं रहेगी जैसी पहले थी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने यहां बयान जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर दरारें बढ़ती जा रही हैं और इसे आसानी से देखा भी जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज्य इकाइयों में कई ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जो इस पार्टी को छोड़ने की कोशिश में  हैं।

राव ने दोनों नेताओं के  इस समय विदेश जाने पर सवाल उठाते हुए कहा,"देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है और सीमा पर चीन का सामना कर है। ऐसे में  कांग्रेस अध्यक्ष का संसद में होना जरुरी नहीं था ? यदि गांधी स्वास्थ्य  कारणों की वजह से  विदेश गई हैं तो राहुल गांधी इस समय अमेरिका में क्या कर रहे है ?’’ उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण  समय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का गैरमौजूद होना राष्ट्र के प्रति उनकी गैरजिम्मेदराना रवैया दर्शाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »