28 Mar 2024, 18:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजद और कांग्रेस का अपमान नहीं झेल पाए रघुवंश : सुशील कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2020 12:53AM | Updated Date: Sep 15 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाये। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘राजद और कांग्रेस ने रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाये। किसी ने ‘एक लोटा पानी’ बताया तो किसी ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के मुद्दे पर उनकी बात नहीं मानी।

मोदी ने कहा कि टिकट की बिक्री और अपराध के राजनीतिकरण का बुलडोजर चला कर उनके आदर्शों को रौंदा जाने लगा। उन्होंने कहा कि अब उनके जिस पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार बिंदुवार संज्ञान लेकर उनकी इच्छा पूरी करने में लगी है, उस पत्र को कोई फर्जी तो कोई साजिश बता रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार डॉ. सिंह की अंतिम इच्छा पूरी कर उन्हें सार्थक श्रद्धांजलि देगी। वे हमें अपने सपने सौंप कर गए हैं। उनका पत्र जनहित के मुद्दे लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की विश्वसनीयता का प्रमाण-पत्र है।’’ 

मोदी ने कहा कि रघुवंश बाबू वैशाली के गौरव, लोकतंत्र की गरिमा, किसानों के खेत और गरीबों के पेट की चिंता करने वाले राजनेता थे लेकिन आखिरी वक्त में वे दम्भी, परिवारवादी और निजी सम्पत्ति बनाने के लिए राजनीति का दुरुपयोग करने वालों से इस कदर घिर गए थे कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखनी पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »