18 Apr 2024, 08:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाषाई विविधता हमारी सांस्कृतिक धरोहर : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 6:39PM | Updated Date: Sep 14 2020 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश की भाषाई विविधता पर गर्व करने का आ’’ान करते हुए कहा कि  भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनका समृद्ध साहित्यिक इतिहास रहा है।  नायडू ने सोमवार को अपने निवास से 'मधुबन एजुकेशनल बुक्स' के  समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 1949 में हमारी संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। 
 
इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने 1946 में ‘हरिजन’ में गांधीजी के लेख को उद्धृत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं की नींव पर ही राष्ट्रभाषा की भव्य इमारत खड़ी होगी। राष्ट्रभाषा और क्षेत्रीय भाषाएं एक दूसरे की पूरक है विरोधी नहीं। नायडू ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का मार्ग ही हमारी भाषाई एकता को सुदृढ़ कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी हर भाषा वंदनीय है। कोई भी भाषा हमारे संस्कारों की तरह शुद्ध और हमारी आस्थाओं की तरह पवित्र होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »